🛑🛑
अन्तर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि (IFAD) की मध्यावधि समीक्षा टीम द्वारा जनपद उत्तरकाशी में संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना का दो दिवसीय स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। टीम ने विकासखंड भटवाड़ी, डुंडा एवं चिन्यालीसौड़ के विभिन्न ग्रामों में संचालित आजीविका, सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान व्यक्तिगत एवं सामुदायिक उद्यमों, अति निर्धन लाभार्थियों की गतिविधियों, निर्माणाधीन संग्रहण केन्द्र, वे-साइड अमेनिटीज़, सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केन्द्र तथा वेस्ट टू रिसोर्स एवं महिला ग्रामीण एडवेंचर मॉडल का निरीक्षण किया गया।
टीम ने लाभार्थियों से संवाद कर व्यवसाय संचालन, आय वृद्धि एवं बाजार उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वरोजगार सृजन एवं महिला नेतृत्व आधारित आजीविका मॉडलों की सराहना की गई। स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों की कार्यप्रणाली को प्रभावी एवं अनुकरणीय बताया गया।बैठक में परियोजना की उपलब्धियों, भविष्य की कार्ययोजना, गुणवत्तापूर्ण संचालन एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। टीम ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना को ग्रामीण विकास एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बताया।
मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कहा भविष्य में परियोजना के अंतर्गत अधिक प्रभावी एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा वर्तमान में संचालित सभी गतिविधियों को IFAD के मानक के अनुसार पाया तथा उसेे होने वाले लाभों की समीक्षा की गई की। जिससे कि ifad टीम द्वारा संतुष्टि जताई गई
भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह, IFAD मिशन गढ़वाल टीम से श्री अरविन्द झाम, श्री अहमद सेब एवं सुश्री मोनिका, मुख्यालय देहरादून से श्री बिपान मंडवाल, एम.सी.एफ. टीम, जिला परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय, जिला परियोजना टीम, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं सामुदायिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।समग्र रूप से IFAD टीम ने परियोजना की पारदर्शी कार्यप्रणाली, नवाचार आधारित गतिविधियों एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी परिणामोन्मुख कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।



