Ad image

गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एसोसियन के पदाधिकारी व सदस्य ने अपनी समस्या रखी गंगोत्री विधायक के समक्ष।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

गढ़वाल हिमालय ट्रैकिंग एसोसियन के पदाधिकारी व सदस्य ने अपनी समस्या गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के समक्ष रखी उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी के कहने के बाबजूद जिला पर्यटन अधिकारी समस्याओं को सुलझाने के बजाय उलझने पर लगे हैं।

SOP व वन विभाग द्वारा स्पष्ट रूप लिखे होने के बाबजूद स्थानीय साहसिक टूर को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।

बाहर की एजेंसियों द्वारा फिक्स कैंप लगाने के कारण जहां एक ओर पर्यावरण को नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी ओर स्थानीय साहसिक टूर ऑपरेटरों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे जनपदों और राज्यों की भांति जनपद से बाहर की एजेंसियां भी स्थानीय एजेंसियों के माध्यम से अपने टूर संचालित करें।

एसोसिएशन के पदाधिकारी नई वेबसाइट में बदलाव के बाबत जिला अधिकारी से मिले , जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश के बाबजूद जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा चिट्ठियां घुमाई जा रही हैं।

इससे पूर्व एसोसिएशन के कार्यालय होटल हिमालयन इन में पदाधिकारियों ने बैठक आहूत कर सभी सदस्यों से राय मांगी सभी ने एक जुट हो कर विधायक सुरेश चौहान को मिल कर समस्या के समाधान के लिए कहेंगे और इस पर यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन और जो भी करना पड़े करने की बात की ।

विधायक सुरेश चौहान द्वारा आश्वासन दिया गया कि स्थानीय साहसिक टूर ऑपरेटरों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तराखंड के पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं शीतकालीन पर्यटन उसका उदहारण है। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम चला कर आम जन तक सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस पर शीघ्र समाधान करने को कहा।

ज्ञापन देने में अध्यक्ष जयेंद्र राणा, सचिव मनोज रावत के अलावा उमेद, बलदेव,राजेश, केदार, महेश,दिनेश,नवीन के अलावा बड़ी संख्या में साहसिक टूर ऑपरेटर मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment