जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित
अध्यक्ष बने डॉ. कपिल तो उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली डॉ. दीपक को

अल्मोड़ा। शहर के होटल शिवालिक रिट्रीट में गुरुवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ जनपद अल्मोड़ा का चुनाव शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा एवं डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव प्रक्रिया निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा को नियुक्त किया गया था। सतीश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया।
ये पदाधिकारी किए गए निर्वाचित
अध्यक्ष : डॉ. कपिल शर्मा
उपाध्यक्ष : डॉ. दीपक कुमार
सचिव : डॉ. अनुपम त्यागी
उप सचिव : डॉ. शोभा सनवाल
आय-व्यय निरीक्षक : डॉ. सुधीर सोनी
मीडिया प्रभारी : डॉ. मंजू पाल
इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सा अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी बनाएगी। इसके अलावा, चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।


