Ad image

पशु सखीयों को बांटे स्मार्ट फोन।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read


इस अवसर पर मा० विधायक ने पशु सखियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर पशु चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह भारत सरकार की बहुत ही लाभप्रःद योजना है l सभी सखियों को इस योजना के तहत पशुपालकों की कठिनाइयों को बेहतर उपचार देकर पशु चिकित्साधिकारियों के परामर्श के साथ आपसी समन्वयता से कार्य करना है l जिससे पशु समस्याओं को न्यून किया जा सके l

तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने सभी पशु सखियों को अपने कार्यों के प्रति कर्मठता व समर्पणता के भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया l
एनआरएलएम व ग्रामोत्थान रीप परियोजना से प्रत्येक महिला पशु सखी को 2500 रूपये मासिक प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी l
पशु सखियों को एनआरएलएम के अंतर्गत पशुलोक सेवा संस्थान ऋषिकेश एवं कालसी में इन्हें पशुओं से सम्बंधित टीकाकरण, समुचित जांच पड़ताल, गर्वाधान आदि चिकित्सय सेवाओं का गहनता से 17 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया l
इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० हरि सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा आदि उपस्थित रहे l

Share This Article
Leave a Comment