Ad image

भारत का गौरव बढ़ाने वाली सानिया जोशी का गृह जनपद में हुआ भव्य अभिनंदन।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

 

विश्व कौशल प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित कर जनपद ,विद्यालय, उत्तराखण्ड एवं देश को किया गौरवान्वित ।

गृह जनपद उत्तरकाशी के चिनियाली सौड जहाँ सानिया पढ़ी बढ़ी है वहां पहुंच कर उस समय बड़ी खुश हुई जब अपने लोगों ने उसका दिल से स्वागत किया।

प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प जब एक साथ आते हैं, तो सफलता इतिहास रचती है। इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि की साक्षी बना ऋषिराम शिक्षण संस्थान, जहाँ विद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री सानिया जोशी का 05 अक्टूबर 2026 को भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सानिया ने शंघाई, चीन में आयोजित विश्व कौशल प्रतियोगिता (World Skills Competition) के रिटेल सेल्स मैनेजमेंट क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय, जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड एवं सम्पूर्ण देश का गौरव बढ़ाया है।

माता मेरी स्कूल चिनियाली सौड से प्रारंभिक शिक्षा और ऋषिराम शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने NIFT, पंचकूला से चार वर्षीय फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम पूर्ण किया।  उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

सानिया की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा। प्रबंधक डॉ. अरविंद जगूड़ी एवं प्राचार्य डॉ. एस. के. मिश्रा द्वारा सानिया, उनके पिता एवं भाई का अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री बद्रीश बिष्ट ने सानिया के सम्मान में तैयार गौरव-अभिनंदन पत्र का भावपूर्ण वाचन किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।

सानिया ने आभार व्यक्त किया । विद्यार्थियों से किया संवाद

करते सानिया जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय  गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया।

 

Share This Article
Leave a Comment