
उत्तरकाशी भटवाड़ी ब्लॉक की ग्राम सभा उत्तरौ के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम सभा की विभिन्न मांगों, विशेष रूप से उत्तरौ गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली लगभग 200 मीटर सड़क के संबंध में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य उत्तरकाशी से मुलाकात की गई।
ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से उक्त 200 मीटर सड़क के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों एवं विभागीय पत्राचार के आधार पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए उचित एवं स्थायी समाधान किए जाने का अनुरोध किया ।
अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, उत्तरकाशी द्वारा लिखित रूप से यह स्पष्ट किया गया है कि प्रश्नगत मार्ग पूर्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किया गया था,इसके बावजूद उक्त मार्ग की भूमि के संबंध में अलग-अलग प्रकार की बातें सामने आने से ग्रामीणों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कहीं यह कहा जा रहा है कि भूमि काश्तकारों की निजी भूमि है, जबकि विभागीय पत्र में मार्ग के पूर्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने का उल्लेख किया गया है।
ऐसी स्थिति में ग्रामवासियों की मांग है कि राजस्व एवं संबंधित विभागीय अभिलेखों के आधार पर भूमि एवं मार्ग की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट की जाए, ताकि किसी प्रकार का भ्रम न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, काश्तकार अथवा विभाग का विरोध करना नहीं हैअपितु वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष रूप से निर्धारण कराकर ग्रामवासियों के आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
यदि जिलाधिकारी इसका समाधान नहीं करेंगे तो दिनांक 07/10/2026 को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार को कार्यक्रम के दौरान मुलाकात कर पूरे प्रकरण को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अवगत कराया जाएगा ।
शिष्टमंडल में नरेंद्र सिंह चौहान ग्राम प्रधान, जगमोहन सिंह मखलोगा सदस्य क्षेत्र पंचायत, धर्मवीर पंवार पूर्व प्रधान,श्रीमती सावित्री मखलोगा पूर्व प्रधान, चंदन सिंह राणाउप प्रधानयशवंत सिंह मखलोगावार्ड सदस्य रविन्द्र राणा वार्ड सदस्य, हिक्मत सिंह; जयेंद्र राणा एवं ग्राम सभा के सभी पूर्व सैनिक शामिल रहे।



