उद्यान विभाग आपदा पीड़ित उद्यानपति और सब्जी काश्तकारों को राहत पहुंचाने में आया आगे ।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read


5 अगस्त को आई धराली आपदा में किसानों के खेत बागीचे आपदा की भेंट चढ़ गये और जिनके खेत बचे उनकी सब्जी आदि की फसल रोड़ टूटने के कारण खराब होने की कगार पर आ गए थी उनके ज़ख्मों पर मरहम लगाते हुए तत्काल उनकी फसलों को खरीद कर राहत कार्यों में लगे N D R F, SDRF पुलिस कर्मियों और स्वयं सेवियों के लिए सामूहिक किचन को निशुल्क सौंप दिया ।

मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ रजनीश ने बताया कि दिनांक,23/08/2025 तक मुबलिक एक लाख चौसठ हज़ार दस रुपए की सब्जी खरीद की गई जिसे राहत कार्य में काम करने वाले सरकारी , गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित किचन व सेना को उनके द्वारा अवगत कराई दरों पर उपलब्ध करायी गयी।

उनके द्वारा अवगत करवाया गया कि पतझड़ आदि बीमारियों की रोकथाम हेतु काश्तकारों की माँग अनुसार 300 किट व्याधि रसायन और स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई गई । आपदा में उद्यानों , औद्यानिक निवेशों , सब्जियों आदि में हुए नुकसान का सर्वे किया गया । आपदा पीड़ितों को राशन किट एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की गई।

Share This Article
Leave a Comment