Ad image

राज्य आंदोलनकारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
हल्द्वानी: आज सुबह पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष , राज्य आंदोलनकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर रोड निवासी जसवीर सिंह ने आज सुबह अपने निवास पर खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जसवीर को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व छात्र उपाध्यक्ष जसवीर सिंह वर्तमान में आर टी ओ कार्यालय में तैनात है। गोली मारने का कारण क्या था यह अभी पता नहीं चल पाया है।
Share This Article
Leave a Comment