मेले में उमड़ा आधुनिकता एवं आस्था का जन सैलाब

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नौगांव- उत्तरकाशी के गातू मेले में आधुनिकता और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बैसाख माह में होने वाले इस जात्रै में स्थानीय आराध्य देव राजा रघुनाथ के दर्शन के लिए गोडर, खाटल, रवाईं- मुगरसंती, जौनपुर और जौनसार के निकट क्षेत्र से लोग आते रहे। गोड़र पट्टी के केन्द्र में स्थित गातू गांव के वयोवृद्ध जगत सिंह रावत एवं राजेन्द्र सिंह रावत ने पौराणिक चिह्न, कारागार और थात स्थल- दर्शन के साथ, दशकों से चले आ रहे इस मेले की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया।

बच्चों ने चर्खी, झूला और खिलौनों का आनंद लिया। जलेबी, पकोड़ी, पेठा, आइसक्रीम, गोल गप्पे, शर्बत और चाउमिन आदि के लिए खूब भीड़ जुटी। सुप्रसिद्ध छायाकार व निर्देशक सुरक्षा रावत ने एक जौनसारी गीत के कुछ हिस्सों का फिल्मांकन भी किया। देव डोली के साथ लोगों ने देर शाम तक पारम्परिक गीत एवं जमकर नृत्य किया।

Share This Article
Leave a Comment