
रंगकर्मी दिनेश भट्ट ने कहा कि रंगमंच मनोरंजन के साथ-साथ समाज को आईना दिखाता है और सामाजिक सुधार और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद स्थापित करता है। 1961 में, इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (आईटीआई) ने प्रस्ताव दिया कि थिएटर के महत्व का जश्न मनाने के लिए हर साल एक दिन होना चाहिए। हर साल इस दिन, एक प्रसिद्ध थिएटर कलाकार द्वारा एक निश्चित संदेश दिया जाता है।
1962 में पहला संदेश जीन कोक्ट्यू द्वारा बोला गया था। 2002 में यह संदेश भारत के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी गिरीश कर्नाड द्वारा दिया गया।
2026 की थीम: ‘थिएटर एंड अ कल्चर ऑफ पीस’ (रंगमंच और शांति की संस्कृति) है।
।



