Ad image

टीएमयू के 120 छात्र-छात्राएं व फैकल्टी ज्ञानमती माताजी के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के 120 श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टी सदस्य शनिवार सुबह कैंपस से गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए। यह सभी छात्र-छात्राएं हाल ही में आयोजित श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में शामिल रहे थे।

टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने संकल्प लिया था कि महामंडल विधान में शामिल विद्यार्थियों को ज्ञानमती माताजी के मंगल आशीर्वाद के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। उसी के तहत यह यात्रा आयोजित की गई है।

अयोध्या जैन धर्म के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यहां भगवान आदिनाथ, भगवान अजीतनाथ, भगवान अभिनंदननाथ, भगवान सुमतिनाथ और भगवान अनंतनाथ की जन्मस्थली मानी जाती है। यात्रा के दौरान यह दल इन पांचों तीर्थंकरों की जन्मस्थली के दर्शन करेगा। साथ ही सरयू तट पर होने वाली आरती में भी शामिल होगा।

टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन ने बताया कि अयोध्या पहुंचने के बाद दल सबसे पहले गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी को श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं पांचों तीर्थंकरों की जन्मस्थली के दर्शन करने के साथ श्रीरामलला के भी दर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दल में बीसीए, बीटेक, बीबीए, बीलिब, एमबीए, एमबीए कॉर्पोरेट, बीटेक एआई, बीपीटी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस, बीएफए, ऑप्टोमेट्री, बीकॉम और बीबीए आईबी सहित एक दर्जन से अधिक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

यात्रा दल में प्रो. आरके जैन, डॉ. शैफाली जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, डॉ. अर्चना जैन सहित कई फैकल्टी सदस्य भी शामिल हैं। वहीं विद्यार्थियों में चिराग जैन, सर्वज्ञ चौधरी, प्रयास झांझरी, पारस जैन, निकिता जैन, आदित्य जैन, श्रीश जैन, आराध्य जैन, धार्मिक जैन, आरजू जैन और वैभव जैन समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

यह दल रविवार रात को टीएमयू कैंपस वापस लौट आएगा।

Share This Article
Leave a Comment