Ad image

आयोध्य में मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

राम जन्मभूमी अयोध्य में एक 7 साल की मासूम बच्ची को खून से लथपथ हालत में देख लोगों के होश उड़ गए. यहां थाना कोतवाली इलाके के मोहल्ला बैराग में बुधवार रात को मासूम बच्ची के खून से लथपथ मिलने पर इलाके हड़कंप मच गया. मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

दरअसल, घटना की जानकारी मिलते पुलिस ने बिना किसी देरी के मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची कल शाम में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. तभी आरोपी ने मासूम को अपने साथ ले ने गया, और बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजन भंडारे में टेंट लगाने आया था. जिस वक्त उसने बच्ची को अगवा किया उस वक्त वह नशे की हालत में था. मासूम का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा है।

 

दरअसल, बुधवार रात आरोपी राजन, बच्ची को दबोच कर सुनसान जगह पर ले गया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए. तब तक आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला था. लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया. बच्ची को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस इस वक्त आरोपी से पूछताछ कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment