उत्तराखंडखेल

26वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप शुरू, 250 प्रतिभागी कर रहें हैं प्रतिभाग

उत्तरकाशी। 12 अगस्त 2022 को उत्तरकाशी में स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रतिष्ठित 26वी राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप का भव्य उद्घाटन किया गया। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान मे  राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप मे लगभग सम्पूर्ण राष्ट्र तथा सशस्त्र बलों से 7 स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के जोन से लगभग 250 प्रतिभागी तीन मुख्य वर्ग सब जूनियर जूनियर तथा सीनियर में स्पीड बॉल्डरिंग तथा लीड क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है।
इस खेल का उद्घाटन उत्तराखाढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, माननीय मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले खेल युवा कल्याण तथा भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, नई दिल्ली की अध्यक्ष प्रो० (डॉ) वती बिष्ट तथा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य कर्नल अमित विष्ट, सेना मेडल के द्वारा किया गया। समारोह में गंगोत्री विधानसभा के विधायक माननीय श्री सुरेश सिंह चौहान तथा उत्तरकाशी नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश सेमवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक झाकी के साथ किया गया। तत्पश्चात संस्थान में अवस्थित ज्ञान होल एरिना स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल अनावरण भी माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी द्वारा किया गया। यह स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एरिना भारतवर्ष में अपनी तरह एक मात्र इन्योर स्पोर्ट क्लाईम्बिंग एरिना है जिसको अन्तराष्ट्रीय मानको के अनुरूप बनाया गया है। संस्थान के प्रथम प्रधानाचार्य बिग्रेडियर ज्ञान सिंह के नाम पर इस ज्ञान हॉल का नाम बिग्रेडियर ज्ञान स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एरिना रखा गया है
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी ने बताया कि यह अत्यन्त गौरव की बात कि राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तराखण्ड में किया जा रहा है जिससे हमारे प्रदेश के युवाओं में इस खेल के प्रति रुचि का संचार होगा तथा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में हमारे प्रदेश की भागीदारी बढ़ेगी भारतीय पर्वतारोहण प्रतिष्ठान नई दिल्ली की अध्यक्ष प्रो. ही चिट ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों का नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में आयोजन इस खेल तथा प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अंकित करेगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित विष्ट सेना मेडल द्वारा बताया गया कि यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल संस्थान के उददेश्यों की पूर्ति करता है साथ ही इसके सफल संचालन के पश्चात हम अन्य राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये तैयार है। भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान इस खेल के आयोजन से देश तथा प्रदेश में संस्थान के गौरव में तरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button