उत्तराखंडदुर्घटना

तीन हादसों में गई 6 की जान

टिहरी और पौडी मे हुई दुर्घटनाए ,5 घायल

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को जिले मे तीन अलग   अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की जान चली गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः जनपद टिहरी में बद्रीनाथ जाते समय अर्टिका वाहन (UK07 TD 5686) नीर गाड़ के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 06 लोगों में से 02 घायलों व 01 गंभीर घायल को निकाल कर अस्पताल पहुँचाया, अस्पताल में गंभीर घायल व्यक्ति की भी मृत्यु हो गयी। घटनास्थल पर मृत 03 लोगों के शवों को निकालकर रोप व स्ट्रैचर बोर्ड की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों में रविन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ऊखीमठ। (sps ऋषिकेश में भर्ती है), रविन्द् चौहाण पुत्र महादेव निवासी C-714 ग्रेटर मुम्बई। (aiims ऋषिकेश मे भर्ती है), मृतकों में शिवजी पुत्र बाबाजी निवासी मुम्बई (sps ऋषिकेश मे मृत्यु) अन्य 03 मृतकों की पहचान की जा रही है।इधर, आज सुबह ही पौड़ी गढ़वाल के भटोली गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उक्त सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (UA 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि उक्त वाहन में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतकों में अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष व देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष निवासी- भटोली गांव पौड़ी गढ़वाल शामिल है। इसके अलावा आज सुबह मालदेवता रोड पर समय करीब 8:30 बजे दो कार वाहन संख्या uk 07BX7 8888तथा uk07Dj 9494 विपरीत विपरीत दिशा से आते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को सीएचसी हॉस्पिटल रायपुर भिजवाया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से हटवा कर यातायात सुचारू किया गया ।घायल व्यक्ति के नाम अंकित निवासी मोथोरावाला, दिव्यांश निवासी सहस्त्रधारा रोड, अभिनव सती निवासी मोथोरावाला, ओमप्रकाश डोभाल निवासी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button