मुख्यमंत्री के टिहरी दाैरे को सफल बनाने में जुटे भाजपाई

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
नई टिहरी। आज जिला मुख्यालय नई टिहरी में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी व मण्डल अध्य्क्ष व मण्डल महामन्त्री की बैठक में  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  के आगामी जिला आगमन पर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई, बैठक की अध्य्क्षता जिलाध्यक्ष श्री विनोद रतूडी  ने की, बैठक में  मुख्यमंत्री  के जनसंपर्क अधिकारी श्री रोहित रावत मुलायम  ने भाजपा पदाधिकारियों से  मुख्यमंत्री जी के आगामी जनपद आगमन को लेकर सुझाव लिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, जिला महामंत्री गोविंद रावत, जिला उपाध्यक्ष जयेन्द्र सेमवाल, शीशराम थपलियाल, दिनेश डोभाल, प्रमोद उनियाल, खेम सिंह चौहान ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पँवार, मण्डल अध्य्क्ष प्रतापनगर प्रथम संजय पैन्यूली, द्वितीय हर्षमणि सेमवाल, नई टिहरी  विजय कठैत, जाखणीधार उदय रावत,बू ढाकेदार गिरीश नौटियाल, बालगंगा रामकुमार कठैत ,चम्बा सुशील बहुगुणा,मण्डल उपाध्यक्ष राजवीर कंडियाल, मण्डल  महामन्त्री राजपाल राणा, त्रिलोक रावत,चन्द्रशेखर पैन्यूली, बद्री प्रसाद जोशी,जिला पंचायत प्रतिनिधि शिव सिंह बिष्ट,भाजयुमो मण्डल अध्य्क्ष धनवीर रावत, पंकज बरवान,विवेक भट्ट,संदीप भट्ट,परमेश जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला कार्यालय में बैठक के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद आगमन के कार्यक्रम की रुपरेखा हेतु जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी व जनसम्पर्क अधिकारी (माननीय मुख्यमंत्री )रोहित रावत मुलायम के नेतृत्व में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के कार्यालय जाकर उनसे कार्यक्रम को अंतिम रूप देने व उनसे तमाम अन्य विषयों पर चर्चा हुई,जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालो में भाजपा  जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी,माननीय मुख्यमंत्री के पीआरओ रोहित रावत मुलायम,जिला महामंत्री गोविन्द रावत,जिला उपाध्यक्ष जयेन्द्र सेमवाल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पँवार,मण्डल अध्य्क्ष हर्षमणि सेमवाल,संजय पैन्यूली, मण्डल उपाध्यक्ष राजवीर कंडियाल, मण्डल महामन्त्री चन्द्रशेखर पैन्यूली, भाजयुमो मण्डल अध्य्क्ष पंकज बरवान आदि थे।
Share This Article
Leave a Comment