कठपुतली कलाकार रामलाल भी संगीत अकादमी से हुए सम्मानित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के जाने-माने पुतली चलाने वाले रामलाल जी को राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया है उत्तराखंड के लिए यह गौरव की बात है। प्रोफेसर दाता राम पुरोहित को राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मूल रूप से रूद्रप्रयाग जनपद के रहने वाले डॉक्टर पुरोहित को यह सम्मान मिलने पर उत्तराखंड भर में हर्ष की लहर दौड़ गयी।

डाॅ दाताराम पुरोहित को देश भर में गढ़वाल विश्वविद्यालय में पहली बार कला निष्पादन केंद्र स्थापित करने का श्रेय जाता है। उन्होंने ने ढोल सागर पर भी महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है, नंदा राजजात और पांडव जागरों, चक्रव्यूह और कमलव्यूह के भी वे विशेषज्ञ हैं। रम्वाण और बुढ़देवा जैसे लोक नाट्यों को भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित किया। यद्यपि वे गढ़वाल विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर रहे, फर्राटेदार आंग्ल भाषी हैं तब भी वे अधिकांश समय गढ़वाली में बातें करते हैं यही कारण है कि उत्तराखंड की लोक विधाओं कला संस्कृति जैसे विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है और उनका गहन अध्ययन निरंतर चलता रहा है।

Share This Article
Leave a Comment