Ad image

पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

नैनीताल। नैनीताल जिले से बड़े हादसे की खबर मिली है। रविवार सुबह भवाली स्थित भूमियाधार क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई वही अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया गया है।

शाहजहांपुर निवासी पर्यटक अपनी कार संख्या यूपी27 बीएफ 6145 से कैची धाम मंदिर बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन भूमिहार से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। और कार रांग साइड पर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और निजी वाहन के माध्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मृतक की पहचान 58 वर्षीय अजय श्रीवास्तव पुत्र आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जबकि शिवा सक्सेना और ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment