अज्ञात वाहन द्वारा निराश्रित गौ माता की हत्या का प्रयास कोई भी सुध लेने वाला नहीं राष्ट्रीय हिंदू संघ संगठन आया आगे

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

(उत्तरकाशी)
राष्ट्रीय हिंदू संघ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा बताया गया है कि आज सुबह समय लगभग 7:30 बजे डुंडा देवीधार गंगापुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन द्वारा निराश्रित गोवंश का अंग भंग करके वाहन रफू चक्कर हो गया।
राष्ट्रीय हिंदू संघ के पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा स्थानीय निवासियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पशुपालन विभाग की हेल्पलाइन गाड़ी को बुलाकर निराश्रित गोवंश का उपचार किया गया।
निराश्रित गोवंश का पिछले टांग का खुर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है जिस वजह से
काफी खून बह गया।
आने वाले समय में निराश्रित गोवंश के सामने चारे पानी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी क्योंकि इस जानलेवा दुर्घटना के कारण निराश्रित गोवंश अपनी टांगों पर खड़ी नहीं हो पा रही है।
राष्ट्र हिंदू संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अगर शासन प्रशासन स्तर पर निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो राष्ट्रीय हिंदू संघ आगामी दिनों में कलेक्टेड उत्तरकाशी में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

Share This Article
Leave a Comment