Ad image

संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकुल सती के साथ किया पौधारोपण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननुरखेड़ा सभागार में स्थानान्तरण काउंसिलिंग में पहुचे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी व ब्लाकमंत्री जौनपुर मदनमोहन सेमवाल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक राज्य परियोजना मुकुल कुमार सती के गरिमामय उपस्थिति में मेरा पेड़-मेरा दोस्त (मेरा वृक्ष-मेरा मित्र) अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर नवोदय विद्यालय परिसर में नीबू, आंवला के पौधों का रोपण किया।

डॉ सोनी व मदनमोहन सेमवाल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती व उप निदेशक मंजू भारती को पौधा उपहार में भेंट किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती ने कहा डॉ सोनी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है आज उनके द्वारा लाये पौधों को हमने विद्यालय परिसर में लगाये हैं। मदनमोहन सेमवाल ने आह्वान किया हम सभी को सघन पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाना होगा तभी तप्ती गर्मी से हमे निजात मिलेगा। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, मंडलीय संयुक्त मंत्री माखन शाह, ब्लाकमंत्री जौनपुर मदन मोहन सेमवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment