डिजिटल ऑनलाइन से धोखाधड़ी, साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिले में साइबर सुरक्षा, डिजिटल ऑनलाइन धोखा के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी से जागरूकता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके प्रथम दिन आज जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री गुरबक्श सिंह ने साइबर सुरक्षा अभियान के तहत कीर्ति इंटर कॉलेज से छात्र–छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार “साइबर सुरक्षा अभियान” साइबर अपराध एवं डिजिटल गिरफ्तारी पर जनपद के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों में आमजनमानस को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान, अधिवक्तागण,विद्यालय एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment