पी एम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कालेज उत्तरकाशी में डाॅक्टर कविता ने दी उपयोगी जानकारियां

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

पी एम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कालेज उत्तरकाशी में आज 29-01-2025 को बालिका किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम में छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन आदि के सम्बन्ध में डाॅक्टर कविता ने उपयोगी तथा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर माननीय सिविल जज श्वेता राणा चौहान ने बालिकाओं को अपने सम्बोधन में साईवर क्राईम, पोक्सो अधिनियम, कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न सुरक्षा अधिनियम, बाल विवाह आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यशाला को प्रभारी प्रधानाचार्य लोकेन्द्र पाल सिंह परमार तथा शैलेन्द्र नौटियाल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बनिता सेमवाल,प्रभा पैन्यूली, मनोरमा बिष्ट, सुनीता नौटियाल आदि अध्यापिका में उपस्थित रही।

Share This Article
Leave a Comment