उत्तरकाशी: बरसात शुरू भी नहीं हुई और कलक्ट्रेट कॉलोनी में पानी भरने लगा है। ये वही कॉलोनी है जहाँ जिला कार्यालय के कर्मचारी रहते हैं, लेकिन दुखद ये है कि प्रशासन और संबंधित विभाग वर्षों से इस समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं। इतनी जिला योजना बांटी जाती है उसका कुछ पैसा सद्पयोग में अतिआवश्यक कार्य में तो लगे ।
हर साल बरसात में यही हाल होता है – सड़कों पर पानी, घरों में नमी, और कर्मचारियों के परिवार असुविधा में। ये सिर्फ लापरवाही नहीं, बेबसी को नज़र अंदाज करने की मानसिकता है। क्या यही है “समर्थ प्रशासन”? क्या सरकारी कर्मचारियों को बुनियादी सुविधा मिलना भी अब मांग बन चुकी है? संबंधित विभाग इस पर तुरंत संज्ञान ले और स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।


