Ad image

21वीं सदी के निर्माता थे स्वर्गीय राजीव गांधी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर कांग्रेस जनों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में आज स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद करते हुए कहां की हमे उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए हमे यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए की हमारा देश विश्व के अग्रणी देशों में मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के देशों में अग्रणी हो, यह राजीव जी का सपना था”:

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक एवं आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जी की देंन है उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं। भारत देश को एकता अखंडता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने के आपके प्रयास अनुकरणीय हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत महिला जिला उपाध्यक्ष शगुफ्ता प्रवीन , अनिता रावत शहर अध्यक्ष , संगीता, गंगा, अरशद , सलीम, हिमांशु, संजय, नवीन सेमवाल सभासद आदि लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment