उत्तरकाशी में छात्रों ने ली स्वस्था की शपथ

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी परिसर में जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की उपस्थिति में सभी अधिकारी, शिक्षकों, कर्मचारियों एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली l जिलाधिकारी ने सभी से जनपद उत्तरकाशी को स्वच्छ रखने की अपील की l
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगर पालिका बाड़ाहाट, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी ने मुख्य बाजार औऱ रामलीला मैदान में चलाये गए प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान में योगदान दिया l
कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका भूपेंद्र सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष बीजेपी नागेंद्र सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, प्रधानाचार्य कीर्ति इंटर कॉलेज लोकेन्द्र सिंह परमार द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया l


उत्तरकाशी शहर के मुख्य मार्ग से स्वच्छता अभियान के तहत रामलीला मैदान में जिलाधिकारी महोदय और विभिन्न जिला स्थरीय अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स औऱ छात्र छात्राओं ने कई क्विंटल कूड़ा एवं प्लास्टिक एकत्रित कर नगर पालिका के सुपुर्द किया l इस अवसर पर सहयोग कर रहे नागरिकों,एनसीसी कैडेट्स औऱ छात्र छात्राओं को इको-फ्रेंडली बैग वितरित किए गए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएमश्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया जिसमें कैंप के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने छात्र छात्राओं सुभम रावत, अनीश भंडारी , साहिती , किरण रावत,आकाश भट्ट एवं आरुषि परमार को डीइओ शैलेन्द्र अमोली औऱ प्रधानाचार्य एल.पी.एस. द्वारा पुरुस्कृत किया गया l इस दस दिवसीय समर कैंप के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी हर्षा रावत द्वारा छात्रों को नशा औऱ तम्बाकू से दूर रहने की सीख दी गई और बांगाणी बोली में संवाद किया गया। रेड क्रॉस के चेयरमैन माधव जोशी एवं मास्टर ट्रेनर जुगल किशोर भट्ट ने रेड क्रॉस से संबंधित जानकारी दी। सेवनिवृत शिक्षक गढ़वाली कवि मगनेश्वर नौटियाल ने साक्षरता के उन्नयन के विषय में गढ़वाली कविता के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया l इस अवसर पर छात्रों को समाज कल्याण अधिकारी द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वीप समन्वयक मंगल सिंह पंवार द्वारा मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई l
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र कुमार नौटियाल, प्रभाकर सेमवाल,पंचम सिंह राणा, संजय कुमार जगूड़ी, सुनील सेमवाल, गिरीश असवाल एवं अंजलि भंडारी ने सक्रिय सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment