देहरादून। कौलागढ़ में 24 वर्षों से मात्र 50 रूपये में उपचार करने वाले डॉ. दीपक सिंह भंडारी की दवाईयां जितनी असरदार हैं, उतना ही असरदार लोगों का उनके प्रति विश्वास भी है। डॉ. दीपक ने वर्ष 1991 में मात्र दो रुपये से लोगों का उपचार शुरू किया था।
चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की है। डॉ. दीपक बताते हैं कि वर्षों से वे सेवाभाव के साथ लोगों का उपचार कर रहे हैं। वे आई ट्रीट, ही क्योर के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। उनके पास कौलागढ़, मौसंदावाला, बातियावाला, जामुनवाला, फूल सैनी, धौसाल, घढ़ी, टाकरा और प्रेमनगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। कोरोना के समय उन्होंने लोगों का उपचार जारी रखा था।
डॉक्टर डे। फीस कम भरोसा ज्यादा

Leave a Comment Leave a Comment

