अवैध शराब बेचती महिला गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

 

नई टिहरी। थाना देवप्रयाग पुलिस ने ग्राम खरसाड़ा से एक महिला को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को कुल 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टिहरी पुलिस अवेध शराब के खिलाफ अभियान चलाए हुए है।इसी क्रम में आरक्षी रविन्द्र,आरक्षी उपेंद्र व महिला आरक्षी किरण ने ग्राम खरसाड़ा से एक महिला को अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। गया, जिसके पास से कुल 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ( चंडीगढ़ ब्रांड) बरामद हुई। महिला के विरुद्ध थाना देवप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment