Ad image

ऋषिकेश में एमडीडीए का अवैध निर्माण पर कड़ा प्रहार, बहुमंजिला भवन सील

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बहुमंजिला भवन सील कर दिया। यह कार्रवाई निर्मल बाग, ब्लॉक–बी में भुवन रावत की ओर से किए जा रहे निर्माण पर की गई।

बिना स्वीकृति निर्माण बर्दाश्त नहीं

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी  ने साफ कहा कि बिना प्राधिकरण की स्वीकृति किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया, “आज सीलिंग हुई है, कल बुलडोज़र भी चल सकता है। मास्टर प्लान को तार-तार करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।”

मौके पर मौजूद अधिकारी

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार और पुलिस बल मौजूद रहे।

आगे की कार्रवाई की तैयारी

एमडीडीए ने शहर में ऐसे अवैध भवनों की सूची तैयार कर ली है। बंशीधर तिवारी ने कहा कि अब प्राधिकरण केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की नीति पर काम करेगा। नियम तोड़ने वालों पर सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि सीधा ताला जड़ा जाएगा।

 

Share This Article
Leave a Comment