उत्तराखंड

टीएमयू खो-खो में मेडिकल की शानदार जीत, लॉ कॉलेज को 4 अंकों से हराया

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप के तहत खो-खो महिला वर्ग के मुकाबलों में फिजिकल एजुकेशन ने फिजियोथैरेपी और एग्रीकल्चर ने सीसीएसआईटी को हराया

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप के तहत खो-खो महिला वर्ग के रोमांचक मुकाबले में मेडिकल कॉलेज ने लॉ कॉलेज को 04 अंकों से मात दी। टॉस जीतकर मेडिकल की टीम ने पहले चेज करने का निर्णय लिया। पहली इनिंग में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला और दोनों ने 10-10 अंक हासिल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। दूसरा सेट शुरू होने पर दर्शकों की धड़कनें तेज हो गईं। मेडिकल टीम ने दूसरे सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 10 अंक जुटाए, जबकि लॉ टीम 6 अंकों पर सिमट गई। अंततः मेडिकल टीम ने यह मुकाबला 4 अंकों से अपने नाम कर लिया। जीत की हीरो मेडिकल टीम की ईशानी गुप्ता रहीं।

फिजिकल एजुकेशन और फिजियोथैरेपी के मुकाबले में फिजिकल ने प्रथम इनिंग में ही 10 प्वाइंट्स से लीड लेकर मैच अपने नाम कर लिया। फिजियोथेरेपी के टॉस जीतकर पहले चेज करने का फैसला किया। फिजिकल एजुकेशन की ओर से दीक्षा भट्ट और ज्योति पायल ने रनर के तौर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान फिजिकल एजुकेशन के कोच मुकेश कुमार भी मौजूद रहे। सीसीएसईटी और एग्रीकल्चर कॉलेज के खो-खो के मुकाबले में सीसीएसईटी ने टॉस जीतकर पहले चेज को चुना। प्रथम पारी मे सीसीएसआईटी ने 5 चेज और एग्रीकल्चर ने 7 चेज किए। दूसरी पारी में एग्रीकल्चर कॉलेज ने चेज करते हुए समय ख़त्म होने से पहले 5 प्वाइंट्स अर्जित कर मैच जीत लिया। एग्रीकल्चर कॉलेज की ओर से राधिका ने सबसे अधिक समय को लेते हुए अपनी टीम को बढ़त बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button