अपराधउत्तराखंड

होली कार्यक्रम में बवाल

बोतल से हमला; युवतियों से अभद्रता का आरोप

देहरादून, थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होली समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि हुड़दंग कर रहे युवकों ने दो युवकों के सिर पर कांच की बोतल तोड़ दी और कार्यक्रम में मौजूद युवतियों के साथ अभद्रता की।

आयुष बंगारी की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने साथियों श्रेयांश, अक्षत और अरिहंत के साथ हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

तहरीर में बताया गया है कि दोपहर करीब तीन बजे कुछ युवक कार्यक्रम स्थल पर हुड़दंग कर रहे थे और धक्का-मुक्की करते हुए उनके ऊपर गिर पड़े। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कांच की बोतल से हमला किया, जिससे आयुष और उनके साथियों को चोटें आईं। साथ ही महिला मित्रों के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में अमित रांगड़, सार्थक रांगड़ और नीतिन नेगी निवासी मोथरोवाला को नामजद किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button