फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों में विवाद

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून के गांधीग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर दोनों समुदायों के लोग भी एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक चौकी और कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment