अपराधउत्तराखंड

देहरादून के प्रेमनगर में बोरे में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में एक मंदिर से करीब 100 मीटर दूर महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को मंदिर के पास एक संदिग्ध बोरा दिखाई दिया, जिससे दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब बोरे को खोला तो उसके अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आसपास के क्षेत्र की जांच कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button