
जिला विकास अधिकारी ने मोरी, नौगांव, पुरोला व चिन्यालीसौड़ सहित डुण्डा में मनरेगा कार्यों की स्थितियों की बिन्दुवार समीक्षा की l उन्होंने कहा समस्त खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि विकास कार्यों में न्यून समस्याओं का समाधान कम समय में कर लिया जाए l ई- केवाईसी, जॉब कार्ड आदि मनरेगा सम्बंधित कार्यो का गहनता से परीक्षण कर, शत- प्रतिशत रूप से अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए l समीक्षा के दौरान उन्होंने विशेष रूप से मोरी व नौगांव खंड विकास अधिकारी को नियमित रूप से मनरेगा कार्यों में प्रगति लाने के आवश्यक निर्देश दिये l
वर्चुअली बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सि, बीडीओ भटवाडी़ अमित मंमगाई, डुण्डा दिनेश चंद्र जोशी, पुरोला सुरेश चौहान आदि जुड़े रहे l



