उत्तराखंडदुर्घटना

मोरी के फीताड़ी गांव में भीषण आग, लकड़ी के घरों में लगी लपटों से बढ़ा खतरा

उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में अब तक दो से तीन लकड़ी के आवासीय भवन आ चुके हैं, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल है।

गांव में अधिकांश मकान लकड़ी के बने होने और उनके बीच दूरी कम होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

सूचना मिलते ही अग्निशमन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

तहसील मोरी के अंतर्गत आने वाले फीताड़ी गांव के ग्राम प्रधान के अनुसार, फिलहाल दो से तीन घरों में आग लगने की पुष्टि हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button