Ad image

उत्तरकाशी में वनस्पति विज्ञान परिषद का गठन, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग में सोमवार को विभागीय परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने की। उन्होंने परिषद गठन पर खुशी जताते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

परिषद में विनय पाल को अध्यक्ष, खुशबू रावत को उपाध्यक्ष, प्रीती रांगड़ को सचिव, कुमारी प्रिया को सहसचिव तथा अनुप्रिया नौटियाल को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता में समीक्षा परमार ने प्रथम, दिव्यांशी ने द्वितीय और अनुप्रिया नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में दीपिका बिष्ट प्रथम, आदिति बिष्ट द्वितीय और श्रुति नौटियाल तृतीय स्थान पर रहीं।

पोस्टर प्रतियोगिता में समीक्षा प्रथम, गुलशन द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में विनय पाल एवं टीम-बी प्रथम, खुशबू एवं टीम-डी द्वितीय तथा हिमांशी एवं टीम-ई तृतीय स्थान पर रहे।

इस दौरान डॉ. जयलक्ष्मी रावत ने छात्रों को वनस्पति विज्ञान के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। डॉ. ऋचा बधानी ने तत्क्षण भाषण के विषयों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. आराधना ने प्रतियोगिताओं के नियम बताए। डॉ. रीना ने छात्रों को मेहनत और अनुशासन के लिए प्रेरित किया। डॉ. संजीव लाल ने पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी साझा की।

विभाग प्रभारी डॉ. एम.पी.एस. परमार ने विभाग के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जीवन में अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र विनय और शीतल ने किया।

Share This Article
Leave a Comment