भाजपा ने जारी की पहली सूची कुछ, विधायकों के पत्ते कटे।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा ने कुछ महिलाओं के टिकट काट दिये हैं, सबसे बड़ झटका पूर्व मुख्यमंत्री वीसी खंडूरी को दिया गया उनकी बेटी रीतू खंडूरी का टिकट काट कर रेनू बिष्ट को थमाया गया।
भाजपा में अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से सुरेश चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। चौहान के लिय पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दमदार पैरवी की। डोइवाला सीट पर अभी टिकट का फैसला नहीं हो सका है। टिहरी में भी अभी संशय के बादल हैं जबकी प्रतापनगर में फिर पार्टी ने विजय पंवार पर भरोसा जताया है। गढ़ी केंट में मृत विधायक हरिवंश कपूर के परिवार को सीट दी गई है। पार्टी ने जयादातर सीटों पर पुराने चहरों को ही तरजीह दी है।

Share This Article
Leave a Comment