गणतंत्र दिवस पर 75 महिलाओं को करेंगे सम्मानित।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

भारत की आजादी के 75वें वर्षगांठ आयोजन की श्रृंखला में 24 जनवरी को बनारस रेल इंजन कारखाना में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से कोविड अनुपालन नियमों को सुनिश्चित करते हुए मनाया जाना है। BLW की महाप्रबंधक अंजलि गोयल ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस आकर्षक रूप से मनाने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

PRO का कहना है कि इस दौरान महाप्रबंधक वर्चुअल माध्यम से सभी बालिका प्रतिभागियों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगी जिसके लिए अलग से एक लिंक जारी किया जाएगा। इस अवसर पर बरेका के अधिकारी और कर्मचारियों की पुत्रियां जिनकी आयु 20 साल या उससे कम हो, उनके प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

24 जनवरी को बरेका परिसर स्थित सूर्य सरोवर पर सेल्फी प्वाइंट लगाया जाएगा। बरेका के अधिकारी और कर्मचारियों की पुत्रियां अपने माता-पिता के साथ सेल्फी लेकर अपराह्न 12 बजे से 16 बजे तक व्हाट्सएप नंबर 7752801166 और 7752800782 पर प्रेषित करेंगी। चयनित श्रेष्ठु सेल्फी को भारतीय रेल और बरेका वेबसाईट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही बरेका इण्टर कॉलेज की छात्राओं के लिए एक देश भक्ति कविता गीत की ऑनलाईन प्रतियोगिता अपराह्न 12 बजे आयोजित की गई है, इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

इस वर्चुअल कार्यक्रम हेतु दिनांक 23 जनवरी को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को बरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों के 75 पुत्रियों को विशेष गतिविधियों जैसे शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, वाद-विवाद प्रतियोगिता के अतिरिक्त अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment