दूध के दाम बढ़, दो रुपय और करना होगा भुगतान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
अन्य प्रमुख दूध की कंपनियों ने उत्तराखण्ड में अमूल के बाद दूध के दामों में दो रूपये लीटर की बढोतरी की है। दूध के बढ़ते दाम के कारण पैकेजिंग, ईंधन की महंगाई, वितरण और दूध उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी मानी जा रही है। इसी प्रकार देहरादून में फुल क्रीम के दाम 62 रूपये प्रतिलीटर तक पहुंच गए हैं।
अब रविवार से मदर डेयरी, गोपालजी, परम, पतंजलि आदि ने भी अपने-अपने ब्रांड के दूध के दाम बढ़ा दिए।मार्च की शुरुआत में अमूल ने दूध की कीमतों में दो रुपये लीटर का इजाफा किया था। दूध कारोबारी सुधांशु घिल्डियाल ने बताया कि मदर डेयरी का फुलक्रीम दूध 58 से बढ़कर 60 रुपये प्रतिलीटर हो गया है।
साथ ही गोपालजी, परम दूध 62 और पतंजलि ब्रांड का दूध 60 रुपये प्रतिलीटर हो गया है। उधरए संयुक्त निदेशक डेयरी जयदीप अरोड़ा ने बताया कि आंचल के दूध के दामों में परिवर्तन के लिए सोमवार को बैठक बुलाई है। बैठक में कीमत पर निर्णय लिया जाएगा।
Share This Article
Leave a Comment