खुशी के बीच फैला मातम

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश। तोता घाटी में फिर हादसे की खबर आई है। शादी का सामान लेकर लौट रहे परिवार के पांच सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एसे में जिस घर में शादी के ढोल-दमाऊ बजने थे वहां अब मातम की किलकारियां हैं।
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश से चमोली जा रही एक कार UP 15DL 1061 आज सुबह करीब 6:30 पर तोता घाटी के पास सड़क से नीचे गिर गई जिसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग,पुलिस चौकी बच्छेरीखाल तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची व रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग तहसील प्रशासन और थाना पुलिस को करीब सात बजे सूचना मिली कि तोताघाटी के पास एक कार गिर गई है। सूचना मिलते ही देवप्रयाग थानाध्यक्ष देवराज शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

इस दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। जिसमें पिंकी (25) पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रताप सिंह (40) पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी (36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय (15) पुत्र प्रताप सिंह, मंजू (12) पुत्री प्रताप सिंह सभी निवासी ग्राम बाण तहसील थराली,जिला चमोली शामिल हैं। कुमारी पिंकी की 12 तारीख को शादी थी शादी की खरीदारी कर परिवार वापस अपने गांव बाण चमोली जा रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment