Ad image

लंबगांव के व्यापारियों ने फूंका जीएसटी विभाग का पुतला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
जीएसटी विभाग के सर्वे के विराेध मे प्रांतीय उधाेग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लंबगांव इकाई के व्यापारियाें ने व्यापार मंडल मंडल अध्यक्ष युद्दवीर राणा के नेतृत्व मे जीएसटी विभाग का पुतला दहन किया आैर जीएसटी विभाग द्वारा दुकानाें मे ग्राहक बनकर किये जाने वाले सर्वे का विराेध जताया आैर उपजिलाधिकारी प्रतापनगर को माध्यम से मुख्यमंञी काे ज्ञापन प्रेषित करते हुये व्यापारियाें का उत्पीडन बंद करने की मांग की है गुरूवार काे जीएसटी विभाग के सर्वे के विराेध मे शहीद स्मारक मे एकञित हुये व्यापारियाें ने जीएसटी विभाग का पुतला दहन करते हुये कहा कि व्यापारी समाज सरकार के साथ हर कदम पर साथ साथ देता आया है लेकिन सरकार व्यापारियाें काे वेवजह परेशान करना चाहती है उन्हाेने सरकार पर व्यापारियाें का उत्पीडन करने का आराेप लगाते हुये कहा कि सरकार टैक्स मे चाेरी करने वालाें काे नाेटिस जारी कराये न कि दुकानाे पर छापा मारके दाे जून की राेटी खा रहे व्यापारियाें काे नाजायज परेशान करें पुतला दहन करने वालाें मे व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्दवीर राणा, महासचिव आशी ष रावत, उपाध्यक्ष जगदीप रावत, आशीष राणा, माेर चंद रमाेला, राजीव पंवार, सुमन राणा, पवन नेगी, धनराज पंवार, विजय रावत, गिरीश पंवार, मदन नेगी प्रवीण सिह ,आदि माैजूद थे
Share This Article
Leave a Comment