Ad image

निम चढ़ने जा रहा है सफलता का एक और पहाड़

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम सफलता का एक और पहाड़ चढ़ने जा रहा है। निम में 12 से14 अगस्त तक नेशनल क्लाइंबिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप होने जा रही है जिसमें देशभर के कई पर्वतारोही जुटेंगे यह  प्रतियोगिता राज्य में पहली बार हो रही है।
 चैंपियनशिप में देश भर की 7 टीमों के करीब 250 क्लाइंबर (पर्वतारोही) प्रतिभाग करेंगे। उक्त चैंपियनशिप का आयोजन उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन माउंटेरिंग फाउंडेशन व निम संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
उत्तरकाशी शहर में देशभर के क्लाइंबर जुटेंगे। जिला मुख्यालय में स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में
12 अगस्त से 14 अगस्त तक नेशनल स्पोट्र्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित विष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हो रही है।

यहां से एशियन व ओलंपिक के लिए टीम चयनित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के आठ

क्लाइंबर भी शामिल होंगे जिनमें से पाँच उत्तरकाशी के हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि संस्थान ने आयोजन के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
Share This Article
Leave a Comment