Ad image

कर्णप्रयाग कालेज के टाॅपर्स को मिली श्री साईं दास तलवाड़ स्मृति मेधावी छात्रवृत्ति

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली में वर्ष 2023 परीक्षा के टाॅपर्स को श्री साईं दास तलवाड़ स्मृति मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। गुरुवार को ऑडिटोरियम में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 11मेधावी छात्र-छात्राओं को 1100-1100 रुपये नकद,मेडल व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया।

छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में वर्षा नेगी,अमित कंडारी,राजन सिंह,अमीषा, हर्षिता सेमवाल, पवन फर्स्वाण, गौतम नेगी,गुलशन कुमार, दीप्ति व निकिता मैठाणी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा.आर. सी.भट्ट ने बताया कि प्राचार्य विगत चार वर्षों से अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में यह छात्रवृत्ति पूर्व महाविद्यालय में देते आ रहे हैं। कर्णप्रयाग महाविद्यालय में प्रथम बार यह छात्रवृति दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी निवासी स्वर्गीय साईं दास तलवाड़ एक समाजसेवी व अध्ययनप्रेमी रहे हैं।

प्राचार्य प्रो.तलवाड़ ने छात्रवृत्ति पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।इतिहास प्रवक्ता डा.वी.आर.अन्थवाल ने प्राचार्य को इस कार्य के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डा.मानवीरेन्द्र कण्डारी, डा.अखिलेश कुकरेती,डा.तौफीकअहमद, डा.राधा रावत, डा.हरीश रतूड़ी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मीना रियाल,पीटीए उपाध्यक्ष संदीप पटवाल,अभिभावक, महाविद्यालय स्टाफ, छात्र संघ प्रीतम सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष नेगी अन्य पदाधिकारी व अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment