Ad image

फिट इंडिया अभियान के तहत निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ राइड, युवाओं और बच्चों ने दिखाया उत्साह

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत गोल्ड जिम और स्मार्ट सिटी मुरादाबाद के ब्रांड एंबेसडर ज़ैनुल आबिदीन के नेतृत्व में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया। सुबह साढ़े छह बजे कंपनी बाग से शुरू हुई साइकिल राइड में युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल राइड कंपनी बाग से शुरू होकर कमिश्नर कार्यालय, आंबेडकर पार्क और अटल पार्क होते हुए पुनः कंपनी बाग पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

आयोजक ज़ैनुल आबिदीन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिलिंग से स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ प्रदूषण और ईंधन की बचत में भी योगदान मिलता है।

उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत शुरू किए गए इस कार्यक्रम को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। आगामी 31 मई को विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष साइकिल राइड भी आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में 10 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के लोगों ने भागीदारी निभाई। समाजसेवी सरदार गुरबिंदर सिंह ने “देश बचाएंगे, साइकिल चलाएंगे” और “पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों से प्रतिभागियों में उत्साह भरा।

इस अवसर पर राज्य कोच सैयद खुर्शीद अली, सैयद मरदान, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट सैयद खालिद, नेपाल सिंह, असलम पंचायती, देवेंद्र कुमार, अरविंद सक्सेना, रज़ा, अब्दुल कादिर, यवन पाल और गुंजिता पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment