Ad image

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी जिसका पौराणिक नाम सौम्य काशी है, आजकल हर हर महादेव के जयकारों से गूँज रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन को आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन ठीक से हो तथा अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासन ने पुलिस के साथ साथ आई टी बी पी के जवानों को भी तैनात किया है।

आई टी बी पी के जवान धामों की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से सम्पन्न करने में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

वहीं हनुमान मंदिर में भी राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

व्यास पीठ पर विराजमान श्री दिवाकर भट्ट जी द्वारा राम कथा का संगीत मय पाठ का श्रवण करने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ यात्रा पर आए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

आयोजन समिति में प्रदीप रावत अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, शीशपाल पोखरियाल , नैन सिंह बिष्ट, पवित्रा राणा ,कविता बुटोला,एकादशी, आनंद सिंह बुटोला आदि सहित अनेक लोगों ने कैकई प्रसंग का रस पान किया।

दिनेश भट्ट

उत्तरकाशी।

Share This Article
Leave a Comment