Ad image

जिला कारागार के बंदी की दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध एक बंदी की उपचार के दौरान राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन से सूचना मिली कि जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध दिलदार (29 वर्ष) को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते 16 जुलाई को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।

दून अस्पताल में पिछले कई दिनों से उसका उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment