Ad image

09 अगस्त को प्रयागराज आएंगे अभिनेता-कवि अतुल तिवारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रयागराज। मशहूर फिल्म अभिनेता एवं कवि अतुल तिवारी 09 अगस्त (रविवार) को प्रयागराज पहुंचेंगे। इस अवसर पर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शाम पांच बजे से साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. सोमनाथ शुक्ल के दोहा संग्रह ‘श्रम-साधक’ का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही साहित्यिक संस्था ‘गुफ्तगू’ की ओर से अभिनेता एवं कवि अतुल तिवारी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में साहित्य और सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ ही साहित्यप्रेमियों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अतुल तिवारी के साहित्यिक एवं रचनात्मक योगदान पर भी चर्चा की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment