Ad image

खताड़ी फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

रामनगर। खताड़ी क्षेत्र में 10 अगस्त की रात हुई फायरिंग के मामले में रामनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। चाकू बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात खताड़ी क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। मामले में खताड़ी निवासी अयान पुत्र जुल्फकार की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

इसी क्रम में पुलिस ने 21 अगस्त को घटना में संलिप्त बताए जा रहे अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। चाकू बरामद होने के आधार पर रामनगर कोतवाली में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई बताया है।

Share This Article
Leave a Comment