Ad image

उच्च पर्वतीय क्षेत्र कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी बेस तथा ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में अभियान पर गए ट्रेकर्स और सदस्यों में से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान के दौरान संबंधित टीमों द्वारा हर्षिल एवं अन्य पड़ावों पर आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और रेस्क्यू में लगी सभी टीमों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए और चारधाम यात्रा की अपडेट ली तथा यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अन्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a Comment