प्रयागराज। इस वर्ष का अकबर इलाहाबादी अवार्ड दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीशंकर वाजपेयी को दिया जाएगा। सुभद्रा कुमार चौहान अवार्ड नीलम राकेश (लखनऊ), डॉ. युगल सिंह (कोटा), गीता कैथल (लखनऊ) और डॉ. अलका प्रकाश (प्रयागराज) को दिया जाएगा। डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि रविवार को राजरूपपुर में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक यह निर्णय लिया गया।
इसी तरह कुलदीप नैयर अवार्ड अजय राय (अमर उजाला से सेवानिवृत्त- वाराणसी), और अरविंद पांडेय (दैनिक जागरण-नई दिल्ली), मिल्खा सिंह अवार्ड डॉ. जूली ओझा, अदब नवाज़ अवार्ड अनिल कुमार ‘अन्नू भइया’ और प्रमोद कुमार बंसल को, प्रो. प्रीतम दास अवार्ड डॉ. प्रणव सलूजा और डॉ. मंगल सिंह को, कैलाश गौतम अवार्ड डॉ. नरेंद्र भूषण (लखनऊ), डॉ. सूर्या बाली (भोपाल) और मोहम्मद मुमताज़ हसन (गया, बिहार) को और उमेश नारायण शर्मा अवार्ड वरिष्ठ अधिवक्ता बशारत अली ख़ान और एडवोकेट कृष्ण बहादुर सिंह दिया जाएगा।
बैठक में सीमा अपराजिता अवार्ड डॉ. अलका अग्रवाल सिग्तिया (मुबंई), डॉ.नीतू सिंह (पटना), डॉ. नीरू मित्तल ‘नीर’(पंचकूला, हरियाणा) और रेनू श्रीवास्तव (शहडोल) को, डॉ. सुधाकर पांडेय अवार्ड अब्दुल खैर ख़ान (उसिया, ग़ाज़ीपुर), खुर्शीद दिलदारनगरी (ग़ाज़ीपुर), भाऊराव महंत (बालाघाट) और मोहम्मद इस्लाम (प्रयागराज) को, पुष्पिता अवस्थी अवार्ड अब्दुल बारी एमके (मुंबई), डॉ. सरिता कटियार (लखनऊ), विनोद कुमार विक्की (खगड़िया) और प्रो. अखिलेश चंद्र (आज़मगढ़) को देने का निर्णय लिया है।
‘गुफ़्तगू अवार्ड’ के लिए आलोक भदौरिया ‘अर्श’ (फिरोजाबाद), कमल चंद्रा (भोपाल), डॉ. पूनम आनंद (पटना), डॉ. अभिषेक कुमार (बेगुसराय, बिहार), सुनील दानिश (प्रयागराज), नीना मोहन श्रीवास्तव (प्रयागराज) और सुधा श्रीवास्तव ‘पीयूषी’ (प्रयागराज) का चयन किया गया है। ‘प्रयागराज लिटरेरी फेस्टिवल-2’ के तहत 9 और 10 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के दौरान यह अवार्ड दिया जाएगा।

बैठक में मनमोहन सिंह ‘तन्हा’, आसिफ़ उस्मानी, अशोक श्रीवास्तव ‘कुमुद’, डॉ. एस.एम. अब्बास, अर्चना जायसवाल ‘सरताज’, मधु गौतम, अनिल मानव, अफ़सर जमाल, डॉ. सोमनाथ शुक्ल, डॉ. वीरेंद्र कुमार तिवारी, प्रभाशंकर शर्मा और एडवोकेट शिवाजी यादव मौजूद रहे।



