देहरादून। श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति की ओर से आज माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखण्ड सरकार को हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर कुम्भ 2027 के अंतर्गत दिनांक 15 मार्च, 2027 को होने वाले देवडोलियों के महाकुम्भ स्नान को अखाड़ों की तर्ज पर ‘अमृत स्नान’ के रूप में शामिल किये जाने के ऐतिहासिक एवं अभिनन्दनीय निर्णय के लिए कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, देव परम्परा एवं विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। समस्त देवभक्तों, पुजारीगणों एवं समिति के सदस्यों में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के बिन्दु परिशिष्ट-क के रूप में माननीय मुख्यमंत्री जी को सादर सौंपे तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने हेतु निवेदन किया।
मुख्य बिन्दुओं में शामिल हैं:
1. देव डोलियों के परिवहन की शासकीय व्यवस्था
2. वाद्य यंत्र एवं सामाग्री परिवहन हेतु अलग व्यवस्था
3. मार्ग व्यय एवं जलपान व्यवस्था – ऋषिकेश, हल्द्वानी, श्रीनगर, उत्तरकाशी सहित सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था
4. कुम्भ मेला क्षेत्र में आवंटित स्थान पर टेंट/पंडाल, सुरक्षित स्थान, मुख्य मंच एवं श्रद्धालुओं हेतु भोजन, पेयजल, विद्युत, शौचालय व्यवस्था
5. शोभा यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्था – 14 मार्च 2027 को ऋषिकेश में भव्य शोभा यात्रा, 15 मार्च 2027 को हरिद्वार में बैरागी कैम्प से हर की पैड़ी तक मुख्य शोभा यात्रा एवं अमृत स्नान
6. 09 मार्च 2027 को धर्म-ध्वजा स्थापना से 15 मार्च 2027 तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम
7. सम्मान एवं अभिनन्दन – स्मृति चिन्ह एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र
8. उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति प्रदर्शनी का आयोजन
9. हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की व्यवस्था
10. विशेष सुरक्षा व्यवस्था
11. व्यापक प्रचार-प्रसार – “देव डोलियों का कुम्भ-अमृत स्नान – 15 मार्च, 2027 – आप सभी सादर आमंत्रित हैं”
माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आयोजन को दिव्य एवं भव्य बनाने हेतु आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल –
1. श्री हर्षमणि व्यास – कार्यकारी अध्यक्ष
2. डॉ. राजेन्द्र रतूड़ी
3. श्री गजेन्द्र कण्डियाल
4. श्री रमेश पैन्यूली
5. श्री राजेन्द्र प्रसाद व्यास
6. श्री संजय शास्त्री
7. महंत रवि प्रपन्न
8. श्री संजय कुण्डलिया
9. योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी
10. श्री हरि शंकर जोशी
11. श्रीमती द्वारिका बिष्ट
12. श्री विशाल मणि पैन्यूली
13. श्री द्वारिका भट्ट
समिति सभी देवभक्तों, पुजारीगणों एवं श्रद्धालुओं से इस महाआयोजन में सहभागी बनने का आह्वान करती है



