उत्तरकाशी। सौम्य काशी/उत्तरकाशी की धार्मिक नगरी में पहली बार आयोजित पंचकुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का सातवें दिन पूर्णाहुति के साथ भव्य एवं निर्विघ्न समापन हो गया। कथा व्यास **आचार्य सूर्यकांत बलूनी महाराज** ने कहा कि भगवान की कथा, सत्संग, संतों एवं विप्रजनों की संगति मानव कल्याण का सशक्त माध्यम है तथा यज्ञ से संपूर्ण विश्व का कल्याण होता है।
“शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं,
विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्॥
उत्तरकाशी के लिए पुण्यफलदायी रहा आयोजन: आचार्य बलूनी
आचार्य बलूनी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तरकाशी का विशिष्ट धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यहां पहली बार आयोजित यह दिव्य महायज्ञ और भागवत कथा जनपदवासियों सहित समस्त विश्व के कल्याण के लिए पुण्यफलदायी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। श्रीमद्भागवत पुराण को भगवान का वाङ्मय स्वरूप बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके श्रवण और मनन से मानव जीवन में संस्कार, सद्भाव और भक्ति का संचार होता है।
गणमान्य नागरिकों व श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
सातवें दिन पूर्णाहुति अवसर पर यज्ञ समिति के परमाध्यक्ष स्वामी राघवानंद दास महाराज, महासचिव भूपेश कुड़ियाल, कार्यकारी अध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष बुद्धि प्रसाद नौटियाल, डॉ. मुरली मनोहर भट्ट, मुख्य यजमान डॉ. हरिशंकर नौटियाल, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, शम्भु नौटियाल, खुशहाल सिंह चौहान, प्रेम सिंह पंवार, सुरेश सेमवाल, अरविन्द कुड़ियाल, डॉ. माधव नौटियाल, अजय बडोला, आचार्य रामगोपाल पैन्यूली, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, दिनेश गौड़, कमल सिंह रावत, जय प्रकाश विज्लवाण, गोपाल नौटियाल, विजय प्रकाश भट्ट, राघवेंद्र उनियाल, कमल कुड़ियाल, पंचराम सिंह राणा, डॉ. सूरज कुड़ियाल, रुक्मणि नौटियाल, मीना नौटियाल, पूर्व सभासद ऊषा चौहान, सभासद संतोषी राणा, पुनीता नौटियाल, वृंदा रावत, सभासद वंदना नौटियाल, डॉ. अंजू सेमवाल, वंदना सेमवाल, पार्वती डिमरी, अन्नपूर्णा नौटियाल, सरोज मटूड़ा, ममता भट्ट, कल्पना ठाकुर, अनीता भट्ट, अनीता राणा, स्वाति नौटियाल और वामू देवी सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा का सीधा प्रसारण काशी टीवी के माध्यम से हिमांशु नौटियाल, दिनेश बधानी और गोविंदा सेमवाल द्वारा किया गया।
सभी सहयोगियों का जताया आभार, देव डोलियों की सम्मानपूर्वक विदाई
आयोजन समिति के महासचिव **भूपेश कुड़ियाल** ने कहा कि यज्ञ और भागवत कथा का मूल उद्देश्य विश्व शांति तथा मानव मात्र का कल्याण है। उन्होंने व्यास देव सूर्यकांत बलूनी, मुख्य आचार्य/वेदाचार्य प्रमोद केमनी, पांच कुंडों के यज्ञाचार्यों, काशी विश्वनाथ मंदिर व माता पार्वती मंदिर में अनुष्ठान व अभिषेक करने वाले विप्रजनों, सहयोगी पुजारियों, मुख्य यजमान, 51 यजमानों, विभिन्न क्षेत्रों से आई देव डोलियों के पुजारियों, देव उपासकों व स्वयंसेवकों सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल कर्मियों व छायाकारों का हृदय से आभार जताया।
उन्होंने गंगोत्री क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व विधायक, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, अग्निशमन, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, जिला व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, दानदाताओं, धर्मशाला व होटल संचालकों, मठाधीशों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, नगरवासियों तथा सौम्य काशी ब्राह्मण सभा व आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पूर्णाहुति के उपरांत सभी देव डोलियों को तिलक, आदर-सत्कार और सम्मान के साथ विदाई दी गई।



